भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्यवाई,जानें मकान क्यों हुआ कुर्क


जनपद आजमगढ़ प्रशासन ने हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में जेल में बन्द पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अंगद यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। भारी फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सिधारी क्षेत्र स्थित मकान को सील करने के साथ ही मुनादी भी कराई। इसके साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 
अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे।  बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था।
अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मुसेपुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा।
मकान को खाली करा कर उसे सील कर दिया और मुनादी भी कराई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

थाना बदलापुर: घूस लेते दरोगा पकड़या, हुआ निलंबित फिर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के लिए जानें कौन है जिम्मेदार इस स्टार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दोहरा मुक्त जौनपुर उठी मांग, डीएम को दिया गया ज्ञापन, दोहरे के खिलाफ जल्द कार्रवाई का मिला अश्वासन