निकाय चुनाव: मतगणना कराने के लिए प्रशासन ने बनायी यह व्यवस्था,जानें कितने चक्र में पूरी होगी गणना, कब तक आयेगा परिणाम


जौनपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन ने निकायवार लगाए गए टेबल एवं चक्रों का विवरण दिया है। उसके तहसील सदर में नगर पालिका परिषद जौनपुर के 39 वार्ड में 246 मतदान स्थलों के लिए 39 मतगणना टेबल के लिए 390 कार्मिकों को लगाया गया है। यहां पर अधिकतम 09 चक्र में मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी तरह तहसील सदर के नगर पंचायत जफराबाद के 10 वार्ड में 10 मतदान स्थलों के लिए 03 मतगणना टेबल के हेतु 30 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना पूरी होगी। तहसील सदर के नगर पंचायत कचगांव के 12 वार्ड में 12 मतदान स्थलों के लिए 04 मतगणना टेबल के लिए 40 कार्मिकों को लगाया गया है यहां अधिकतम 03 चक्र में मतगणना होगी। तहसील सदर के नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के 15 वार्ड में 23 मतदान स्थलों के लिए 06 गणना टेबल के हेतु 60 कार्मिकों को लगाया गया है अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील शाहगंज के नगर पालिका शाहगंज के 25 वार्ड में 28 मतदान स्थलों के लिए 07 मतगणना टेबल के हेतु 70 कार्मिकों को लगाया गया है अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील शाहगंज के निकाय खेतासराय के 13 वार्ड में 23 मतदान स्थलों के लिए 06 मतगणना टेबल लगेंगे 60 कार्मिकों को लगाया गया है। अधिकतम 05 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील मछलीशहर के नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के 25 वार्ड में 32 मतदान स्थलों के लिए 08 मतगणना टेबल के हेतु 80 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील मछलीशहर के नगर पंचायत मछलीशहर के 15 वार्ड में 30 मतदान स्थलों के लिए 08 मतगणना टेबल के हेतु 80 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील मड़ियाहू के नगर पंचायत मड़ियाहूं के 15 वार्ड में 30 मतदान स्थलों के लिए 08 मतगणना टेबल के हेतु 80 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील मड़ियाहू के नगर पंचायत रामपुर के 13 वार्ड में 22 मतदान स्थलों के लिए 06 मतगणना टेबल के हेतु 60 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील केराकत के नगर पंचायत केराकत के 11 वार्ड में 16 मतदान स्थलों के लिए 04 मतगणना टेबल के हेतु 40 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 05 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। तहसील बदलापुर के नगर पंचायत बदलापुर के 15 वार्ड में 19 मतदान स्थलों के लिए 06 मतगणना टेबल के हेतु 60 कार्मिकों को लगाया गया है जिसमें अधिकतम 04 चक्र में मतगणना कराया जाएगा। कुल 06 तहसील में और 12 निकायो के 208 वार्डों के 488 मतदान स्थलों के लिए 105 मतगणना टेबल बनाया गया है जिसके लिए 1050 कार्मिकों को मतगणना के तैनात किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम