पुलिस की पिटाई से महिला की सुरक्षा करना लेखपाल को पड़ा मंहगा,उसी को पीट दिया अब दरोगा निलम्बित

जनपद भदोही में पुलिस द्वारा महिला की पिटाई के मामले में लेखपाल द्वारा महिला की सुरक्षा करना उसे भारी पड़ गया है। पुलिस वाले लेखपाल की पिटाई कर दिए इस घटना से आक्रोशित लेखपालो द्वारा आन्दोलन शुरू करने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी निलम्बित हो चुके है। खबर है कि भदोही स्थित ज्ञानपुर में पुलिस वाले एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल शैलेश पांडेय ने बीच बचाव किया तो थाना प्रभारी ने उनकी ही पिटाई करनी शुरू कर दी। घायल लेखपाल को सीएचसी दुर्गागंज ले जाया गया और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। इससे आक्रोशित लेखपालों ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे को एक घंटे तक जाम रखा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज के लाइन हाजिर कर दिया गया है।
तहसील ज्ञानपुर में तैनात लेखपाल शैलेश पांडेय का घर शेरपुर गोपलहां गांव में है। वह किसी काम से दुर्गागंज बाजार गए थे। रास्ते में पुलिस वाले एक महिला की पिटाई कर रहे थे। लेखपाल ने मारपीट करने पर आपत्ति जताई और थाने ले जाकर कार्रवाई करने की बात कही। इतना सुनते ही थाना प्रभारी आगबबूला हो गए। पुलिस वालों ने लेखपाल की बुरी तरह पिटाई की। शैलेश ने अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।
पुलिस की पिटाई से उनकी गर्दन और बदन के कई स्थानों पर गहरी चोटें आई हैं। इसकी सूचना मिलने पर राजस्वकर्मी आक्रोशित हो गे। उन्होंने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर ज्ञानपुर के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपालों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी और वीडियो बनवाना शुरू कर दिया। इससे राजस्वकर्मियों का गुस्सा और भड़क गया। वे सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिलाधिकारी और एसपी को सूचना दी। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात पर अड़ गए। उन्होेंने कहा कि कार्रवाई नहीं होगी तो तीनों तहसीलों में हड़ताल की जाएगी। लेखपाल संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। बाद में उपजिलाधिकारी भान सिंह के समझाने के बाद एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने दुर्गागंज के थानाध्यक्ष विनोद दुबे को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां पत्रकार एवं भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

16 मई को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बन्द रहेगे - बीएसए जौनपुर

लम्बे इंतजार के बाद धनंजय सिंह ने किया रूख साफ आखिरकार गये भाजपा की ही ओर, चुनाव पर कितना होगा इसका असर?