गांधी जी का असहयोग आन्दोलन अंग्रेजो को खदेड़ा राहुल जी की यह यात्रा बीजेपी को खदेड़ कर करेगी सत्ता से बाहर- कांग्रेस



जौनपुर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर  कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में एक दिवसीय पदयात्रा निकाली गई। 
पदयात्रा शहर के मध्य चहारसू चौराहा स्थित  अशोक टॉकीज से शुरू होकर जोगियापुर  मियांपुर कचहरी होते हुए खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंची। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा समापन पर यात्रियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन करके देश से ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ दिया था उसी प्रकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी!
पद यात्रियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  फैसल हसन तबरेज ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को गुरुवार (7 सितंबर) को एक साल  पूरा हो गया है।आज भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ है। राहुल गांधी की ये यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है. ये यात्रा कभी मणिपुर में दिखाई देती है। तो कभी आजादपुर सब्जी मंडी में और लद्दाख में नजर आती है।  2024 में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पूरे देश में खुलने जा रही है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि मोदी सरकार अखंड भारत को पसंद नहीं करतीं और इंडिया और भारत के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। हर देशवासी जानना चाहती है कि ये ताकतें कौन हैं जो भारत को इंडिया से लड़ा रही हैं। सोना हो या गोल्ड, हिंदी में बोलो या अंग्रेजी में कीमत नहीं बदल जाएगी. 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सुनने में आया कि विदेशों की यूनिवर्सिटी में भारत जोड़ो यात्रा पर पीएचडी हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि किस तरह ये यात्रा निकाली गई, इसके क्या मायने थे. भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है. ये तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी खत्म नहीं होती।
इस अवसर पर  लालजी चौहान, रामचंद्र मिश्रा, आफताब खान,  सतीश सोनकर,  राकेश उपाध्याय, महमूद अंसारी, तिलकधारी निषाद, अतुल सिंह, पंकज सोनकर, परवेज आलम भुट्टो,  आर सी पांडे , प्रमोद सिंह, बाबा सिंह, राकेश सिंह डब्बू, हीरालाल पाल, अजय सोनकर, विद्यापति, प्रमोद मिश्रा,  नियाज, ताहिर, शाहनवाज, मंजूर, अबूजर शेख, द्विवेदी विनय तिवारी, देवेंद्र मिश्रा रेखा सिंह, नीधू पाठक   गौरव सिंह सनी,  मुफ्ती हाशिम मेहंदी विनोद सरोज नीरज राय राजकुमार निषाद शिवम उपाध्याय लव गुप्ता गौरव सिंह संतोष गिरी पुष्पेंद्र निषाद लालता चौधरी सुरेश गौड़ नरेंद्र पटेल सुनील यादव  देवेंद्र मिश्रा बबलू कृपाशंकर सरोज संजय माली शेर बहादुर सिंह विनय शुक्ला राम सिंह  अतीक अहमद रमेश चंद्र पाल सुभाष सिंह  बालकृष्ण शुक्ला विद्यापति द्विवेदी   संदीप सोनकर शशांक  राय अमन सिन्हा आदिल अनिल सोनकर मनभावती दुबे  विवेक सिंह सप्पू  चांद बाबू सत्य प्रकाश दुबे अली अंसारी रोहित यादव शैलेंद्र यादव अखिलेश यादव आरिफ पवनेश कुमार यादव मनीष निषाद निडरविशाल मौर्य राज चौहान मेराज खान 
प्रतीक सिंह मुरली  विशाल पांडे जब्बार अली सलमानी मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां पत्रकार एवं भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

16 मई को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बन्द रहेगे - बीएसए जौनपुर

लम्बे इंतजार के बाद धनंजय सिंह ने किया रूख साफ आखिरकार गये भाजपा की ही ओर, चुनाव पर कितना होगा इसका असर?