साईकिल यात्रा में सपाईयों का उदगार देश बांट रही है केंद्र की सरकार


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विवेक यादव के नेतृत्व मे चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा नगर के एक मैरिज लान से निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल एवं पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साईकिल यात्रियों को संम्बोधित करते हुए डाॅ पाल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार अंधी हो गयीं है भाजपा जनता के अधिकारों को छीन रही है। पूरा देश भाजपा के तानाशाही व्यवहार को देख रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती हैं लूट और भष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है।भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है।
जनपद मुख्यालय पर पहुंचने के पश्चात शहर स्थित नबाब यूसुफ रोड पर साइकिल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आरिफ हबीब और पूर्व ज़िला सचिव शाहनवाज़ खान शेखू ने किया। इस अवसर पर यहां वक्ताओ ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि इन्डिया गठबंधन से घबरा कर अब भाजपा की सरकार देश को इन्डिया और भारत के विवाद में बांटने की पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन देश की आवाम उनकी मंशा को कभी भी साकार नहीं होने देगी।
 साईकिल यात्र मुख्य रूप से राजन यादव, विवेक रंजन यादव,विरेंद्र यादव,हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, गप्पू मौर्य,राजकुमार बिन्द,आशीष, घीरू,अनुपमा पटेल,नितिन सैफई,आशोक नायक, सोनू यादव,डा शबनम नाज,संन्दीप यादव, पवन यादव, इर्शाद मंशूरी,कलीम, साजिद अलीम, अमजद, अनवारुल गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी,कमालुद्दीन अंसारी,मनोज मौर्य, जेपी यादव, प्रभाकर मौर्य,अजय विश्कर्मा ऋषि यादव,पंकज मिश्रा राममूर्ति सरोज हर्षित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां पत्रकार एवं भाजपा नेता की दिन दहाड़े हत्या, घटना से इलाके में सनसनी

16 मई को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बन्द रहेगे - बीएसए जौनपुर

लम्बे इंतजार के बाद धनंजय सिंह ने किया रूख साफ आखिरकार गये भाजपा की ही ओर, चुनाव पर कितना होगा इसका असर?