27 वां दीक्षांत समारोह 09 नवम्बर 2023 को

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27वां दीक्षांत समारोह-09 नवम्बर 2023 को विश्वविद्यालय के महंत अवैधनाथ संगोष्ठी भवन में पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। श्रीमती आनंदीबेन पटेल   माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश समारोह की अध्यक्षता करेंगी। डाॅ.राजेन्द्र सिंह चेयरमैन ( पीपल्स वर्ल्ड कमीशन आन ड्राउट एन्ड फ्लक स्वीडन) तरूण भारत संघ राजस्थान समारोह के मुख्य अतिथि होगे। श्री योगेन्द्र उपाध्याय, माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती रजनी तिवारी माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि होंगे। 
विश्वविद्यालय के समस्त सम्मानित आचार्य, उपाचार्य, प्राध्यापक, परिषदो के सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी एवं सम्मानित जनो को सूचित किया जाता है कि आप सभी दिनांक 09-11-23 को पूर्वान्ह 10 बजे विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर सादर आमंत्रित है। निमंत्रण पत्र अलग से प्रेषित किये गये है। पीएचडी उपाधि धारक तथा सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गोल्ड मेडल धारको को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। समस्त को निमंत्रण पत्र/ सूचना पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
                           
                                            कुलसचिव 

पत्रांक 10210/ साथ प्रशा0/2023 ,दिनांक 05-11-23
                    

Comments

Popular posts from this blog

जनपद का विकास पुरुष बनने के लिए कृपाशंकर सिंह एन्ड कम्पनी की चाल हुई फुस्स, जानिए असली सच है क्या?

योगी के तबादला एक्सप्रेस की जद में नौ आईएएस और पांच पीसीएस के बदले गये कार्यक्षेत्र,जानिए किसे कहां मिली तैनाती

सगे छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी, हत्यारा फरार