जानिए कब तक जारी हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रो की सूची


जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए अभी तक केंद्रों की सूची जारी नहीं हो सकी है। केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने वाले काॅलेज बोर्ड से केंद्रों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 11 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो सकती है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 156171 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार करीब दस हजार विद्यार्थी कम हो गए हैं। इस बार बोर्ड से संबद्ध जिले में 641 काॅलेज हैं। इन काॅलेजों में से तीन सौ से अधिक ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है। पिछले साल परीक्षा के लिए जिले में 253 केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस कार्यालय से काॅलेजों की स्थिति के बारे में जियो लोकेशन माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। बोर्ड का मानक है कि आठ किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान परेशानी न हो। एडीआईओएस रमेश यादव ने कहा कि अभी केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई है। परिषद ने जो भी डिटेल मांगी है, वह भेज दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*