नेता जी स्व मुलायम सिंह यादव ऐसा समाज बनाना चाहते थे जो किसी की कृपा पर नहीं बल्कि अपने पैरो पर खड़ा रहे - सपाई

 
स्व मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयन्ती पर सपाईयो ने किया विविध कार्यक्रम 

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल की अध्ययता में पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की 85 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया  नेताजी के चित्र पर सपाईयों ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दिव्यांग एवं विकलांग बच्चों को स्वेटर,स्कूल बैग,पेंसिल बॉक्स वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशहाली छा गयी उसके बाद मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख शायर अहमद अजीज गाजीपुरी,अकरम जौनपुरी,नासिर, मोनीस,डां प्रमोद वाचस्पति, शाजिद अलीम को साल भेट किया गया। वही शायरों के कलाम की खूब चर्चा रही।
"ना नफरतों मे ठेलों और ना फसादी बनों, अगर समाज है प्यारा समाजवादी बनों"
"देश वासियों से जो भी किया मुलायम ने वादये वफा पूरा वो किया मुलायम ने"
" सन उन्तालीस में उतरा था आसमान से तारा, सैफई की पावन धरती का था वह राज दुलारा, नाम मुलायम आज भी अहम राजनीति पर भारी नेताजी तो अमर हो गए ऐसी खेली परी"।  
सपा नेताओं ने अपने संम्बोधन मे नेताजी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा नेता जी कहते थे समाजवादी पार्टी ऐसा समाज बनाना चाहती हैं जो किसी की कृपा पर न रहें अपने पैरों पर खडा हो किसी के सामने उसे कभी सर न झुकाना पड़े और हाथ ना फैलाना पडे़। ये समाजवादी का कार्य है समाजवादी पार्टी एक आंदोलन है एक आँधी है एक सैलाब है जो इस देश के एकता अंखडता में अवरोध पैदा करेगा उसे जड़ मूल से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उसका नाम समाजवादी पार्टी हैं।
 जंयती के अवसर पर मुख्य रूप से विधायक तूफानी सरोज, लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राकेश मौर्य, लालचंद यादव, रुक्सार अहमद, राहुल त्रिपाठी,हिरालाल विश्कर्मा,राममूर्ति सरोज राजेन्द्र टाइगर, संजय राजभर,इर्शाद मंसूरी, भगौती सरोज,अनील दुबे, गामा सोनकर, सुभाष पाल,डां जंगबहादुर यादव, पन्नलाल यादव, विनय यादव,राम इकबाल, रामू मौर्य, घनश्याम यादव,प्रवीण सरोज,श्याम नरायन बिन्द,डां विनोद शर्मा अनवारुल गुड्डू, शिवजीत समाजवादी, गुड्डू सोनकर,शर्मिला यादव,शकील मंसूरी, कमालुद्दीन अंसारी तारा त्रिपाठी, सीमा खान,मालती निषाद, अन्नपूर्णा देववंशी,रूबी बिन्द, सोनी सेठ,अखिलेश यादव,संचालन  अखड प्रताप यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि