पुलिस का खुलासा:गेस्ट हाउस में सजता था जिस्म का बाजार दिल्ली लखनऊ से बुलाई जाती थी काल गर्ले


वाराणसी के नगवां स्थित अरोमा गेस्ट हाउस संचालक ही सेक्स रैकेट चला रहा था। यह खुलासा गेस्ट हाउस से पकड़ी गई पांच युवतियों और फुलवरिया निवासी दिलीप कुमार बिंद से पुलिस की पूछताछ में हुआ। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पांचों युवतियां कुशीनगर, गोरखपुर, दिल्ली और नोएडा की रहने वाली हैं। गेस्ट हाउस संचालक अविनाश पांडेय अपने परिचित सागर और सरदार के माध्यम से फोन कर पांचों को बनारस बुलाता था। ग्राहक तय होने के बाद उसके पास तीनों युवतियों को भेजते थे। 
एक ग्राहक से सागर और सरदार 2500 से 3500 रुपये तक वसूलते थे। युवतियों को प्रति ग्राहक एक हजार रुपये दिया जाता था। अविनाश, सागर और सरदार की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*