रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस


जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
अंतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह ने कहाकि हर वर्ष 23 सितम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विद्यालय की विशेष शिक्षिका बबिता सिंह ने बताया कि सांकेतिक भाषा ध्वनि पर आधारित न होकर हाव भाव और संकेतों पर आधारित संचार का एक माध्यम है। इसी क्रम में नीरज कुमार तिवारी, नीतू यादव, दामिनी यादव ने भी सांकेतिक भाषा दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन व आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय विशेष शिक्षक रवि रंजन, होरेन्द्र मौर्य, लाल साहब यादव, पत्रकार सै. गुलाम अब्बास जैदी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की