राष्ट्रवादी नौजवान सभा का सदस्यता अभियान

 


सक्रियता और निष्ठा से लोग संगठन से जुड़ रहे हैं : नवीन सिंह

जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के हरबसपुर गांव में रविवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा (रा.नौ.स) के तत्वावधान में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह ने पौधारोपण कर की।

सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि “राष्ट्रवादी नौजवान सभा केवल कागजों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर समाज और राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। संगठन की सक्रियता और निष्ठा देखकर ही बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।” उन्होंने युवाओं से भ्रष्टाचार, नशाखोरी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रबंधक प्रमोद शुक्लाजिला अध्यक्ष रतनदीप शर्मा और जिला प्रभारी पिंकू सिंह ने भी संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संजय मौर्य, अनुज कुमार, दीपक यादव, रोहित निषाद, राधेश्याम, मनोज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*