खजुरहट संपर्क मार्ग पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई


चार लोग हिरासत में, पीडब्ल्यूडी ने जारी किया नोटिस

मछलीशहर (जौनपुर)। खजुरहट संपर्क मार्ग पर पटरी काटकर शौचालय का गड्ढा बनाने और नींव खुदवाने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर काम रुकवा दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि दबंग प्रवृत्ति के लोग गांव के मुख्य मार्ग को काटकर निर्माण कर रहे थे, जिससे खजुरहट, जुड़ऊपुर, बरबसपुर, तिवारी का पूरा समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ और पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता आकांक्षा गुप्ता ने जांच कराई। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने आरोपी तिलक राज वर्मा को नोटिस जारी कर तत्काल निर्माण रोकने और गड्ढा भरने का निर्देश दिया।

लेकिन चेतावनी के बावजूद कार्य नहीं रुका, जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि यदि अवैध खुदाई नहीं रुकी तो राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और काम बंद करा दिया गया है। अधिशासी अभियंता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*