जौनपुर: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का लाइव प्रसारण देखा गया, 11 पशु मैत्रियों को मिला सम्मान

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली स्थित पूसा में देश के 100 आकांक्षात्मक कृषि जनपदों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय गोकुल मिशन अन्तर्गत अन्य कार्यक्रमों के साथ मैत्री प्रमाण पत्र वितरण समारोह भी आयोजित हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद लखनऊ द्वारा चयनित 11 उत्कृष्ट पशु मैत्रियों को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। वहीं राष्ट्रीय गोकुल मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, गोवंश संरक्षण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।

इस मौके पर डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंहपरियोजना निदेशक के.के. पाण्डेयप्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमारउप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 निशा वर्मापशुचिकित्साधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, तथा पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पशुमैत्री एवं किसान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी