50 कृषकों का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु अयोध्या रवाना



जौनपुर,आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में आठ व नौ अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशाल किसान मेला में भाग लेने के लिए जनपद से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत चयनित 50 किसानों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कृषकों को उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने सुबह कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान मेले में रबी फसलों की उन्नत शील बीजों की खरीद, उन्नत खेती की तकनीकी, फसल प्रदर्शनी और विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अनुसंधान को देखकर किसान जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे उनकी आय में बृद्धि हो सके।                                                           ------------------------
देश कवच समाचार 
जौनपुर,शासन के निर्देशानुसार वर्तमान समय मे ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से समस्त कार्यालयो की पत्रावलियाँ व्यवहरित की जा रही है, जिसमे ग्राम्य विकास के सभी विभागो की सहभागिता के चलते प्रदेश के 75 जनपदो में जनपद जौनपुर माह अगस्त, 2025 मे प्रथम स्थान पर पहुंच गया।
          मा० मुख्यमत्री जी के निर्देशानुसार एवं मुख्य सचिव के कुशल मार्गनिर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के द्वारा लिए गए संकल्प एव दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा नियमित रूप से ई-आफिस पर पारदर्शिता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पत्रावलियो का संचरण पूरे लगन के साथ किया गया, जिसके फलस्वरूप ग्राम्य विकास विभाग ई-आफिस अन्तर्गत पत्रावलियो के व्यवहरण मे लगातार दूसरे माह अर्थात माह सितम्बर 2025 मे भी जनपद जौनपुर का प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान बरकरार रहा, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम्य विकास के समस्त अधिकारियो/कर्मचारियो को बधाई ज्ञापित किया गया                                                           ----------------------------
देश कवच समाचार 
जौनपुर ,जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश के द्वारा शैक्षिणिक सत्र 2024-25 में समस्त वर्गो के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं के विभिन्न स्तर पर कार्यवाही लम्बित होने, कुल कोर्स के परीक्षा फल विलम्ब से आने व कुल छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन न कर पाने के कारण छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति से वंचित रह गये थे, उक्त के दृष्टिगत शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति से वंचित छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति की धनराशि दिलाये जाने हेतु पुनः पोर्टल खोलते हुए आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु वर्ष 2024-25 के लिए विस्तृत  समय-सारिणी जारी की गयी है। जिसकी प्रक्रियात्मक कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः- संस्था द्वारा मास्टर डाटा 10 अक्टूबर, 2025 से 14 अक्टूबर, 2025 तक। विश्वविद्यालय/ऐफिलिएटिंग एजेंन्सी द्वारा 18 अक्टूबर, 2025 तक फीस आदि का सत्यापन। जिला समाज कल्याण अधिकारी 26 अक्टूबर, 2025 तक संस्था का मास्टर डाटा सत्यापित किया जाना। छात्रों द्वारा 27 अक्टूबर,2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक रजिस्ट्रे/आनलाइन आवेदन किया जाना। छात्रों द्वारा आवेदन पत्र की हार्डकापी 01 नवम्बर, 2025 तक शिक्षण संस्था में जमा करना। शिक्षण संस्था द्वारा आवेदन पत्र को 02 नवम्बर, 2025 तक आनलाइन सत्यापित करना। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का दिनांक-03 नवम्बर, 2025 से 06 नवम्बर, 2025 तक सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठयक्रम व संस्था को ब्लॉक करना। त्रुटिपूर्ण आवेदन को 08 नवम्बर, 2025 से 11 नवम्बर, 2025 छात्रों के स्तर से सही करना। छात्रों द्वारा सही आवेदन पत्र को 12 नवम्बर, 2025 तक जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करना। पात्र छात्रों को पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से 28 नवम्बर, 2025 तक धनराशि अन्तरण।
                    अतः शैक्षिक सत्र 2024-25 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति उच्च दशमोत्तर कक्षाओं हेतु जारी समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्राचार्य को सूचित किया जाता है कि आनलाइन मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करनें एवं  छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन समयान्तर्गत कराना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी