रोजगार मेला का आयोजन


                 जौनपुर,निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान जौनपुर में 09 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे कार्यालय कैम्पस में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में रोजगार हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।
               जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।                                                         
जौनपुर ,शासन के निर्देशानुसार मिशन अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न विभागों के समन्वय से बहुआयामी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
        जिला महिला चिकित्सालय में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
  मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद, राज्य सभा श्रीमती सीमा द्विवेदी जी उपस्थित रही।
       मा0 राज्यसभा सांसद जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युग में बेटियॉ अभिशाप नहीं बल्कि ईश्वर का दिया हुआ वरदान है। आज बालिकायें किसी भी क्षेत्र में बालकों से कम नहीं हैं। सभी क्षेत्रों में महिलायें पुरूषों के बराबर कार्य कर रही हैं।
        मा0 प्रधानमंत्री जी का विजन है कि महिलाओं को सशक्त कर देश को विकसित किया जाये। शासन के द्वारा महिलाओं पर केन्द्रित योजनाओं का संचालन की जा रही है जिससे महिलाओं को समाज में बराबर का स्थान दिलाया जा सके।
        जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कन्या जन्मोत्सव का आयोजन लिंग विभेद को समाप्त करने के लिये किया जा रहा है।
        समाज की कुप्रथा है कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनायी जाती है जबकि लड़कियों के जन्म पर नहीं। इसको मूलरूप से समाप्त करने के लिये लड़कियों का जन्मदिन मनाने की प्रथा सरकार द्वारा शुरू की गयी है, जिमसें केक काटा जाता है, मिष्ठान वितरण किया जाता है और पैदा होने वाली बच्चियों को सरकार की तरफ से उपहार दिया जाता है।
        जिला चिकित्सालय में 26 बालिकायें विभिन्न तिथियों पर पैदा हुई हैं, जिन्हे गिफ्ट पैक दिया गया।  
        जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बालिकाओं के जन्म पर 5000 रू0 दिया जाना है बालिका के एक वर्ष टीकाकरण पूर्ण होने पर 2000 रू0, बालिका के कक्षा-1 में नामांकित होने पर 3000 रू0 बालिका के कक्षा-6 में नामांकित होने पर 3000 रू0, बालिका के कक्षा-1 में नामांकित होने पर 3000 रू0 बालिका के कक्षा-9 में नामांकित होने पर 5000 रू0 एवं बालिका के 12वीं पास करने के उपरान्त स्नातक समकक्ष या दो वर्षीय डिप्लोमा में नामांकित होने पर 7000 रू0 दिये जाने का प्राविधान है।  
        मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 महेन्द्र गुप्ता द्वारा आये हुये आगन्तुकों का आभार प्रकट किया गया।                   
जौनपुर ,गोरखपुर में महाकुम्भ रोजगार मेला का आयोजन
 
              निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में 14 अक्टूबर 2025 एवं 15 अक्टूबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय गोरखपुर में सेवा योजन विभाग द्वारा रोजगार महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेशों हेतु मेगा जॉब फेयर में यूएई और ओमान जैसे देशों में कंस्ट्रक्शन और अन्य क्षेत्रों में 10,855 रिक्तियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियों की जायेगी। इसमें मासिक वेतन 24000 रूपये से लेकर 1,20,769 रूपये तक निर्धारित किया गया है। जिसमें योग्यतानुसार, युवाओं को निर्माण श्रमिकों, सुपरवाइजर्स, ड्राइवर्स और का पेंटर्स जैसे कुशल व अकुशल पदों पर भर्ती सेवायोजन विभाग वेबपोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर किया जायेंगा।
            जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की जनपद स्तर अभ्यर्थियों को देश-विदेश में जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसमें अधिक से अधिक अभ्यर्थी प्रतिभाग करते हुए लाभ उठाये।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी