जौनपुर,वन बिहार परिसर, सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर में वन्य प्राणी सप्ताह फोटो प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ


   वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृंखला में वन बिहार परिसर में फोटो प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र द्वारा किया गया।

    इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी से प्रदर्शनी देखने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने पर्यावरण को संतुलित नही बनायेंगे तब तक हमारा जीवन पूर्ण रुप से सुरक्षित और संरक्षित नही होगा। वन्य जीव-जन्तु का अस्तित्व किसी न किसी तरह से प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से मानव जीवन से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण सन्तुलन हेतु हमे वृहद स्तर पर पौधरोपण करना होगा। हमारे संविधान में भी वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया गया है।

         प्रभागीय निदेशक श्रीमती प्रोमिला के द्वारा बताया कि 08 एवं 09 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में वन्य जीवों, पर्यावरण सम्बन्धी जानकारियों जैसे-सर्प, बाँध, सिंह, तेंदुआ, भेड़िया, मगरमच्छ, पक्षियों, वृक्षों, पर्यावरण आदि के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गयी है। जिसमें तेन्दुआ एवं फिसिंग कैट में अन्तर तथा सर्प के काटने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गयी।

         सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा प्रथम बार वन्य जीव एवं प्रकृति से सम्बन्धित फोटो ग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इनमें विशिष्ट चित्रों को प्रदर्शित किया गया।

         इस अवसर पर नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, श्रीमती गुलाबी देवी बालिया इण्टर कालेज, तथा अहिल्या बाई इण्टर कालेज, जौनपुर के लगभग 150 छात्र/छात्रायें एवं शिक्षक उपस्थित रहें।

          विद्यालय के छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र भावी पीढ़ी को पर्यावरण एवं वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील रहने एवं उनके संरक्षण हेतु तत्पर रहने का संदेश दिया।

          कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में सहभाग करने का आहवाहन किया।

          फोटो प्रदर्शनी दिनांक 08 से 09 अक्टूबर 2025 सायं 05ः00 बजे तक वन बिहार परिसर जौनपुर में रहेगी।

           इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, मीनाक्षी देवी, उपायुक्त मनरेगा सुशील कुमार बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, उप प्रभागीय वनाधिकारी सरफराज अहमद, हरिओम श्रीवास्तव, समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहें।
                                                          
जौनपुर,मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु हुआ रेस का आयोजन

         क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए जनपद स्तर एक दौड़ ’’रन फार इम्पावरमेन्ट’’ का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 08 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 8.00 बजे जनपद स्तरीय महिला क्रास कन्ट्री रेस मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डी स्कूल सिद्दीकपुर से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर तक 03 किमी0 का किया गया।
         उक्त रेस का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर प्रधानाचार्य मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डी स्कूल सिद्दीकपुर अशोक सिंह, द्वारा किया गया। उक्त रेस मे मॉ दुर्गा जी विद्यालय का सहयोग सराहनीय रहा है। क्रास कन्ट्री रेस के प्रथम छः विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि ’श्री अखिलेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक, सरायख्वाजा थाना’ के कर-कमलों द्वारा किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि को क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
           इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महिला खिलाड़ियों के साथ समस्त महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने अनुभवों को साझा किया गया एवं मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ते हुए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्हें प्रेरित किया।
           इस अवसर पर महिलाओं/बालिकाओं की ’’आत्मरक्षा’’ हेतु प्रवक्ता, राजकीय बालिका इण्टर कालेज जफराबाद ’श्रीमती प्रतिमा यादव, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिशन शक्ति जौनपुर की प्रभारी हैं, विनय यादव, प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कालेज सुदीत राय गंज, जौनपुर’ एवं ’अराधना यादव, अध्यापिका, उत्तर गांवा’ की टीम उपस्थित थी। अराधना द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक रूप से तकनीकों से अवगत कराया गया। आत्मरक्षा की तकनीक सीखकर बालिकाओं में वास्तविक रूप से आत्मसंतुष्टि की झलक स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।
            आज आयोजित क्रास कन्ट्री रेस के विजेता खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है- उजाला यादव प्रथम, भारती निषाद द्वितीय, शिवांगी यादव तृतीय, अमृता यादव चतुर्थ, नैन्सी पंचम एवं नव्या चैहान छठां स्थान प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — कई थानेदारों के तबादले, त्रिवेणी सिंह बने एसओजी प्रभारी

तेजीबाजार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी