शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त लाइनबाज़ार पुलिस की गिरफ्त में

थाना लाइन बाजार, जनपद–जौनपुर

थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 453/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर (उम्र लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण:


दिनांक 12.11.2025 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त सतीश मौर्या ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह को सौंपी गई।

गिरफ्तारी का विवरण:

दिनांक 23.11.2025 को म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह एवं टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान अभियुक्त सतीश मौर्या को कन्हईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास समय लगभग 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • सतीश मौर्या, पुत्र सहादिन मौर्या
    निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर

आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 453/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह—थाना लाइन बाजार
  2. उ0नि0 राजीव मल्ल—थाना लाइन बाजार
  3. हे0कां0 राजेश सिंह सेंगर
  4. हे0कां0 अनिल सिंह
  5. म0कां0 रूपा सरकार—थाना लाइन बाजार

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बस और बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक में लगी आग; चालक 100% झुलसा, हालत नाजुक

सपा नेता प्लॉटर सहित सात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

शाहगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार