थाना शाहगंज के पुलिस चौकी बीबीगंज का हुआ लोकार्पण, कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत बीबीगंज में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह चौकी श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान (सुल्तानपुर) के सहयोग से निर्मित की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

 जिलाधिकारी ने कहा कि नई चौकी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगी और अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने संस्था द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि चौकी की स्थापना से पुलिस की क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बढ़ेगी और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। नई चौकी को प्रशासन और समाज के बीच उत्कृष्ट सहयोग का उदाहरण बताया गया, जो क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम है।

 लोकार्पण के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज महोत्सव का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी शाहगंज, चौकी प्रभारी बीबीगंज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि