Posts

34 की जांच रिपोर्ट आयी सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही - डीएम जौनपुर

Image
      जौनपुर।  जनपद में 37 अन्य संदिग्धों के सैंपल लिए गए तथा उनको बीएचयू में जांच के लिए भेजा गया ।पूर्व के भेजे हुए नमूना में से 34लोगों के सैंपल जांच हो करके आ गए जो नेगेटिव है।अब तक जनपद  जौनपुर में ऐसे 162 लोगों को चिन्हित किया गया जो संदिग्ध थे जिनमे क्रोना जैसे लक्षण थे। जिनके सैंपल लिए गए  उनमें 34 लोगों के सैंपल आज जांच हो करके आ गए हैं ,जो नेगेटिव हैं इस  इन की जानकारी जिलाधिकारी दिनेशकुमार सिंह एक विज्ञप्ति के जरिए दिया है।    अब तक 88 लोगों के सेंपल जांच हो करके आ गए हैं ।74 की जांच होनी अभी भी  बाकी है।एक व्यक्ति  मोहम्मद असहद का 23 मार्च को सैंपल पॉजिटिव आया था जिनका इलाज चल रहा है जो ठीक हो रहे हैं और अब इनका सैमपिल नेगेटिव आ गया है,  तथा 2 अप्रैल को दो लोग का सैंपल पॉजिटिव आया था जिसमें एक बांग्लादेश का स्माइल था और दूसरा रांची का यासीन अंसारी था दोनों अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।आज किसी भी व्यक्ति का जनपद में सैंपल पॉजिटिव नहीं आया है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्कता बरत...

लाक डाऊन की बंदिशे भी नहीं रोक पा रही है कोरोना के बढ़ते प्रकोप को

Image
     कोरोना संक्रमण के चलते देश आज लाक डाऊन है इसके बाद भी इस महामारी को फैलाने से नहीं रोका जाना कठिन नजर आ रहा है। केवल भारत ही नहीं बल्कि लगभग पूरे विश्व को अपने चपेट में ले लिया है। चीन से शुरू होकर पूरी दुनियां को अपने गिरफ्त में लेते हुए कोरोना ने विश्व में लगभग 11 लाख लोगों को असमय ही काल कवलित कर लिया है। इसका प्रकोप भारत में शुरू हुआ तो यहाँ पर इसके चेन को तोड़ने के लिए वैज्ञानिकों की सलाह पर भारत की सरकार ने पहले एक दिन का जनता कर्फ्यू का एलान किया।  देश की जनता ने उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अमल किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को 21 दिनों तक के लिए लाक डाऊन करते हुए जनता से घरों में रहने की अपील किया और कहा कि शोसल डिस्टेन्सिंग बनाये रखें और ताकि इस महामारी से देश को बचाया जा सके। अन्य देशों की अपेक्षा भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या कम थी।  लेकिन दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज़ तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम के पूरे देश में इस महामारी को फैलाने में ऐसी भूमिका निभाई कि पूरा देश दहशत के साये में आ गया है। आज के आंकड़े पर गौर करें ...

जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या हुईं तीन, दो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल थे

Image
    जौनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर लाक डाऊन की अवधि में अबतक जनपद जौनपुर में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये जाने पर जहां पूरा जनपद दहशत जदा है वहीं पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  इसके बाद से जिला प्रशासन ने लाक डाऊन का पालन कराने के लिए और भी शक्ति करते हुए जनता से अपील किया कि वह शोसल डिस्टेन्सिंग बनाये रखें।  साथ ही जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग एवं सीडीओ तथा विकास खण्ड से जुड़े अधिकारियों की टीम बनाकर  हर एक उन गावों में जाकर लोगों की जांच का आदेश दिया जहां विदेशी अथवा बाहर से आने वाले रूके थे।  यहां बतादे कि जनपद में सबसे पहले  विगत 23 मार्च को सऊदी अरब से जौनपुर आने वाले शहर के मुहल्ला पिरोसोपुर निवासी मो. असहद नामक युवक को कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट आयी थी। उसी दिन जौनपुर को लाक डाऊन कर दिया गया था और मो. असहद को तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल करा दिया गया।  इसके बाद पूरा देश लाक डाऊन हो गया। तत्पश्चात 31 मार्च  2020 को जौनपुर में दिल्ली   निजामुद्दीनु से मरकज जमा...

प्रशासन द्वारा निर्धारित मुल्य से अधिक लेने पर दुकानदार जायेगा जेल -डी एस ओ

Image
जौनपुर।  जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर के आदेश के अनुपालन में स्वास्थ संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस(कोविड-19) संक्रमण को घोषित करने के पश्चात इस सन्दर्भ में उत्पन्न स्थिति के परिप्रेक्ष्य में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 की धारा (2)(3) एवं(4) उ0प्र0 महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोरोना संक्रमण को फैलने रोकने हेतु मुख्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग में सम्पूर्ण प्रदेश को 25 मार्च से अग्रिम आदेश तक लाॅक डाउन किये जाने के सम्बन्ध में दिये अद्यतन निर्देशों के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर एतदद्वारा  दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 महामारी अधिनियम 1897 (अधिनियम संख्या-03 सन् 1897) की धारा 2 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनहित मे जनपद-जौनपुर में लाॅकडाउन कर दिया गया है। जिसके दृष्टिगत आवश्यक वस्तुओं का दर निर्धारित किया गया है। -     इस क्रम में उड़द दाल का थोक भाव रू100 फुटकर रू 110, काली उड़द दाल का थोक भाव रू 75 एवं फुटकर रू 85, अरहर दाल का थोक भाव  85-89 में तथा फुटकर ...

पत्रकारों के लिए शाहगंज के सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने दिये 1 लाख रूपये

Image
  जौनपुर ।  शाहगंज के सपा विधायक शैलेंद्र यादव  ललई  ने एक बार फिर एक नयी पहल शुरू करते हुए जनपद के पत्रकार समाज की सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए एक लाख रूपया अपनी विधायक निधि से जारी करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा  है। सीडीओ को लिखे पत्र में  कहा है कि उक्त धनराशि से जिला मुख्यालय पर कार्यरत तथा शाहगंज विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद में कार्यरत समस्त मीडियाकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, आदि का वितरण किया जाए। मीडियाकर्मियों के प्रति उनके सोच का सभी ने सराहना किया है। श्री ललई ने अपने पत्र में जिक्र किया कि मीडियाकर्मी इस महामारी के समय जब सभी  लोग जान बचा कर घर बैठे है, ऐसे में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सभी से अफवाहों से बचने हेतु सही सूचना और समाचार दे रहे है। निश्चित ही ऐसे कर्मयोगियों की सुरक्षा होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान  जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने  इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक श्री यादव के प्रति आभार व्यक्त करते  हुए कहा है कि  जिस तरह से लल्ई यादव ने इस कोरो...

निजामुद्दीन मरकज़ तबलीगी कार्यक्रम से जौनपुर आये 50 लोग क्वारेंटाइन में रखें गये - डीएम जौनपुर

Image
सरायख्वाजा पुलिस ने  14 बंगला देशीयों की किया गिरफ्तार रखें गये क्वारेंटाइन में      जौनपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजन मरकज़ तबलीगी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर 50 लोग जौनपुर में आये हैं।  इनके आने  की खबर मिलते ही जिले के प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने आनन फानन में सभी को शिया कालेज में बनाये गये क्वारेंटाइन में रखने के बाद इन लोगो की जन्मकुण्डली खंगालने में जुट गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी सीआरओ और सीडीओं को सौप दिया गया है। ये दोनो अधिकारी तेज से अपने काम को अंजाम देने में लग गये है।  बतादे  दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित हुए मरकज़  तबलीगी  जमात में शामिल होने वाले 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद पूरा देश दहशत के साये  में है और चौतरक हड़कंप मचा हुआ है। इस धार्मिक कार्यक्रम में मलेशिया,अफगानिस्तान,म्यांमार,थाईलैंड,श्रीलंका समेत तमाम देश के सभी राज्यों से लोग शामिल होने के लिए आये हुए थे। यूपी सरकार के सख्त निर्देश के बाद इसमें शामिल ...

लाक डाऊन अवधि में घरों पर पहुचेगी खाद्य सामग्री जनता घरों में रहे सरकार की अपील माने - डीएम जौनपुर

Image
 जौनपुर।  जनपद में लाक डाऊन की अवधि में आम जनता को परेशानियों से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा  62 गाड़ियों से खाद्यान्न मोहल्लों में उपलब्ध कराया जा रहा है । 120 ठेले लगाए गए तथा 39 दुकानें ऐसी हैं जो टेलीफोन पर आर्डर से घर सामान पहुंचा रही है।ं 17 मेडिकल की शॉप ऐसी हैं जो दवा टेलीफोन पर घर पहुंचा रही हैं। 06 हजार से अधिक भोजन के पैकेट बनवा करके पूरे जनपद में गरीबों में बटवाए गए हैं। सभी सामाजिक संगठन इस काम में लगे हुए हैं । 5100 श्रमिक जो श्रम विभाग में पंजीकृत उनके खातों में सरकार द्वारा आज रू1000 भी डाला गया है। 11 लोग ऐसे हैं जिन्होंने क्वॉरेंटाइन के नियमों को नहीं माना उनके खिलाफ एफआई आर दर्ज कराई गई । 02 लोग जो मुनाफाखोरी करते हुए पाए गए उनके खिलाफ एफआई आर दज कराई गई है। 9570 मुसहर परिवारों में 05 किलो आटा, 02 किलो चावल, 01 किलो दाल, 01 किलो चीनी, 01 किलो नमक, 10 बिस्किट के पैकेट तथा हल्दी और मसाले का 01 पैकेट बनाकर खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से उनके घरों में भेजा गया । अब तक 3000 परिवारों में भेजा जा चुका है यह सभी सामाजिक संगठनों ने ही उपलब्ध क...