आज का राशिफल जाने किन राशियों के जातको के लिए है लाभकारी



अजय बाम्बी

जौनपुर।  सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-17.40, पक्ष-कृष्ण, तिथि-दशमी ,राहुकाल- 01:39 PM से 02:58 PM तक। आज गुरुवार के दिन कुछ राशियों के जातक को धन लाभ के संकेत है। वाहन से संभल कर रहे। पारिवारिक विवाद मे फंस सकते हैं।
मेष राशि: इस राशि के जातक के लिए  10 दिसंबर दिन गुरुवार का समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से लाभ हो सकता है। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर जा सकते हैं। सतर्कता बरतें। धन संबंधित मामलों को लेकर दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए गुरु की पूजा और व्रत करें।

वृष राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार इस राशि के जातक के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। घर के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि के जातक के लिए 10 दिसंबर दिन गुरुवार सामान्य रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में जातक का सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को संतान की खुशखबरी मिलेगी। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बिजनेस को लेकर निश्चिंत रहें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे।


कर्क  राशि: इस राशि के जातक के लिए 10 दिसंबर दिन गुरुवार अच्छा रहेगा। ऑफिस के हर काम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जातक की जरूरत के समय रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य जातक को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

सिंह राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार इस राशि के जातक के लिए संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती है। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगे। सेहत से परेशान रहेंगे।

कन्या  राशि: इस राशि के जातक 10 दिसंबर दिन गुरुवार को नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।


 तुला  राशि: इस राशि के जातक के लिए आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला है10 दिसंबर दिन गुरुवार । जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने की जरूरत है।  पारिवारिक जीवन सामान्य है। किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी माहौल गमगीन होगा।

 वृश्चिक  राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से हर काम को सफलता मिलेगी।धनु राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार इस राशि के जातक को मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है। जातक खुद को वापस फिट रखने की कोशिश करेंगे। जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। आज का दिन जातक लिए अतिउत्तम है। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए बढ़िया रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है।


कुंभ राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार का इस राशि के जातक की शुरुआत पूजा से होगी। जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। आज जातक को यात्रा करनी पड़ सकती है।


मीन राशि: 10 दिसंबर दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के स्वभाव में नकारात्मकता और गुस्सा हावी रहेगा, जो मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।  सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी से दिल की बात करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस और बिजनेस में एक सामान स्थिति है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। कोरोना काल  में सेहत का ख्याल रखें।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया