पैसे के लिए अपहरण नौसेना के जवान को जिंदा जलाया, इस घटना से मच गया कोहराम


महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या के बाद अब एक और खौफनाक घटना सामने आई है। इस घटना में चेनई एयरपोर्ट से एक नौसेना के जवान झारखंड के पलामू पूर्वडीहा निवासी सूरज दुबे को अपहरण कर बदमाशों ने उसे जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे सूरज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना के जवान की पहचान सूरज कुमार दुबे (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो की झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार दुबे को बदमाशों ने रिवाल्वर के बल पर चेनई एयरपोर्ट के करीब से एक कार में अगवा कर लिया था। तीन दिनों तक चेनई में ही एक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। बदमाशों ने नौसेना जवान से 10 लाख की फिरौती मांगी, लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो उन्होंने सूरज कुमार दुबे को पालघर के डहाणू तलासरी के वेवजी इलाके में स्थित जंगल में ले जाकर उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी इसके चलते सूरज कुमार बुरी तरह झुलस गए। 
एक स्थानीय निवासी की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी घोलवड पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरज को दहानू के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सूरज ने पुलिस को अपहरण की घटना के बारे में बताया।
सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सूरज कुमार की शनिवार को मौत हो गयी ।
सूत्रों की मानें तो पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना जवान के केस में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि