दहेज़ के लिए पति ने दो बच्चों की मां को मार पीट कर घर से भगाया,जाने पूरी घटना क्या है



सरकार ने कानून तो बना दिया कि दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है। लेकिन क्या इसका देश के किसी भी प्रदेश में इसका पालन हो रहा है यह एक बड़ा सवाल है जी हां ताजा मामला पश्चिम चंपारण से ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। एक विवाहित का आरोप है कि पांच साल पहले घर वालों ने दहेज देकर शादी किया। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पति को अब फिर दहेज की याद आने लगी है। बताते दें कि जिले के धनहा थाने के कठार गांव में दो बच्चों की मां को दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। इस संबंध में उक्त महिला ने पति सहित आधा दर्जन लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि यूपी के कुशीनगर जिला स्थित विशुनपुरा थाने के बड़हरा मठिया निवासी सुगी देवी की शादी पांच साल पहले भोला राम से हुई। शादी के समय मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। जहां उसने दो ब'चों को जन्म दिया।
इधर हाल के दिनों में उसके पति भोला राम  दहेज में एक बाइक की मांग करने लगे। इसकी जानकारी महिला ने मायके वालों को दी। लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी मांगे पूरी नहीं हुई तो पति सहित अन्य ससुराल के लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी।  धमकी दी जाने की लगी अगर बाइक नहीं मिलेगा तो भोला की दूसरी शादी कर देंगे। इधर हाल में उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन वह बच गई। उसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में धनहा थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि महिला के बयान पर उसके पति सहित हरिकिशोर राम, परेमी देवी, गोविंद कुमार, मुन्ना राम आदि को नामजद कर जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम