आज फिर प्रधानमंत्री देश की जनता करने जा रहे हैं मन की बात


कोरोना संक्रमण से जूझ रही भारत की आवाम से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मन की बात करने जा रहे हैं। पीएम मोदी का आज देशवासियों से मन की बात का 76वां संस्करण होगा। पिछली बार पीएम मोदी ने 28 मार्च को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया था। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो ऑल इंडिया रेडियो के साथ-साथ टेलीविजन, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव सुना जा सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम ऐसे समय में होने जा रहा है, जब देश में कोरोना संकट के कारण गंभीर हालात बने हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना नए रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। दिल्‍ली सहित देश के कई हिस्‍सों में ऑक्‍सीजन की कमी पैदा हो गई है, जिसकी वजह से मरीजों की जान पर बन आई है। ऐसे में पीएम मोदी देश में ऑक्सीजन की कमी पर क्या कहते हैं इस पर भी देश की नजर होगी। इसके अलावा देश में वैक्सीन की कमी पर भी पीएम क्या बोलते हैं ये देखना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि