राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने आक्सीजन प्लान्ट के लिए निधि से दिया 40 लाख रुपये



जौनपुर । आज जब कि पूरा देश कोविड 19 के संक्रमण से परेशान जूझ रहा है। आक्सीजन की कमी के कारण लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से उपचार के लिए आक्सीजन की अत्यंत आवश्यकता है। ऐसे में नगर विधायक एवं राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव  (जो कि खुद  पिछले 20 दिनों  से करोना संक्रमित है।) ने जिलाधिकारी जौनपुर  मनीष कुमार  वर्मा  को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि सदर अस्पताल में जो आक्सीजन प्लान्ट लगा है उसे जल्द जल्द से चालू किया जाय । इसके अलावा एक और ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए मेरे क्षेत्र विकास निधि से 40 लाख (चालीस लाख) रुपया खर्चकर अतिशीघ्र  एक और ऑक्सीजन प्लान्ट लगवाने की कार्यवाही की जाय। 
राज्यमंत्री ने इस संक्रमण के कारण जो हमारे बीच नहीं रहे उनके प्रति गहरी सवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को