पुलिस ने किया खुलासा पत्नी ने करायी अपने पति की हत्या,हत्यारे पहुंचे जेल



जौनपुर। थाना पंवारा की पुलिस ने गत 14 मई को हरगिर नहर में मिली लाश के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर उसकी हत्या कराके लाश नहर में फेंकवाया था।घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद जब रिपोटें आयी कि हत्या कर लाश पानी में फेंका गया था तो पुलिस ने मुअसं 46/21 धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दिया। छान बीन के दौरान पता चला कि मृतक राम कुमार दूबे की पत्नी कंचन दूबे ग्राम भुईधरा थाना सुजानगंज  का अबैध सम्बन्ध रामआश्रय पटेल ग्राम बेरमाव थाना मुंगराबादशाहपुर नामक व्यक्ति से है। घटना के दिन यानी 11/12 मई की रात में राम आश्रय पटेल मृतक राम कुमार दूबे के साथ था उसी ने पहले राम कुमार को जमकर शराब पिलाया फिर धारदार हथियार से हत्या कर लाश को शारदा सहायक नहर में बहा दिया। लाश 14 मई को नहर के पानी से बरामद हुई।
हत्या का साक्ष्य मिलने पर थाना प्रभारी ने राम आश्रय पटेल एवं मृतक की पत्नी कंचन को गिरफ्तार किया और पूंछ ताछ शुरू किया तो हत्या का खुलासा हुआ और हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं गला कसने वाली रस्सी आदि बरामद किया गया। तत्पश्चात दोनों को हत्या के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।    

           

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*