भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन, भाजपा में शोक सीएम ने व्यक्त की संवेदना



भारतीय जनता पार्टी में मातम पसरा हुआ है। आज जनपद कासगंज से अंमापुर विधान सभा  क्षेत्र से भाजपा के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका इलाज एटा के एक अस्पताल में हो रहा था, जहां उनकी हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जिले की अमांपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी भाजपा से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी। इन्हें स्वजन गंभीर हालत में एटा ज़िला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने विधायक को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मीडिया पर विधायक की मौत की खबरें आने लगी और लोग श्रद्धांजलि देने लगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*