पंचायत चुनाव खत्म होते ही प्रदेश में खूनी खेल शुरू



उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद अब खून खराबे का परिणाम भी आने लगा है जी हां ताजा मामला जनपद मैनपुरी के किशनी विकास खण्ड के ग्राम सभा बड़ेपुर का है । यहां पर नवनिर्वाचित प्रधान साथियों संग घर के बाहर बैठा था। इस दौरान पड़ोसी गांव के युवक तीन कारों से उसके यहां आए और फायरिंग कर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश दो कारों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। विकासखंड के ग्राम सभा बड़ेपुर से प्रधान पद पर निर्वाचित हुए पुनीत कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी मथुरियाहार ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान तीन गाड़ियों सेंट्रो, स्कॉर्पियो व क्रेटा में सवार होकर रोहित कुमार पुत्र मुलायम सिंह, नीरज कुमार पुत्र बारेलाल, रंजीत कुमार पुत्र शिवराम सिंह, अवनीश कुमार पुत्र राधेश्याम, गौरव पुत्र सुरेश चंद सभी निवासी मिदिया व गांव निवासी रमेश चंद पुत्र बीरबल अल्केश पुत्र सत्य प्रकाश निवासी मनपुरा रामनगर मौके पर आए और उतरते ही गाली गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसके घर के सुखदेव और राम अवतार के साथ मारपीट भी की।
 फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने हमलावरों को ललकारा। जिस पर यह लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आपाधापी में उनकी सेंट्रो व स्कॉर्पियो कार मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरा मामला जनपद जौनपुर के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम बारा का है यहाँ पर चुनाव जीतने वाले प्रधान पति को मोबाइल से जान से मारने की धमकी मिली है थाने में तहरीर दिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त