जयमाल के बाद दूल्हन घर हुई फरार,जानें पूरी घटना क्या रहा



जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान दूल्हन फिल्मी अंदाज में  जयमाल के बाद फरार हो गई।  रात भर उसकी तलाश होती रही। वह भोर में गांव के ही एक युवक के घर में छिपी मिली। पुलिस आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां घंटों पंचायत के बाद मामला सुलझने पर विवाह की रस्में पूरी हुईं। 

खबर है कि रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात भदोही जिले से बारात आई थी। घरातियों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के बाद अचानक दुल्हन लापता हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सन्न रह गए। काफी देर तक घर व आसपास खोजबीन हुई, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला। 

अनहोनी की आशंकाओं से सहमे परिजन शक होने पर भोर में गांव के एक युवक के घर पहुंचे। दुल्हन इसी घर में छिपी हुई थी। परिजनों की सूचना पर रामपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुल्हन समेत आरोपी युवक और उसके पिता को पुलिस थाने ले गई। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। शादी की रस्म पूरा होने के बाद दुल्हन की विदाई हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि दुल्हन और युवक में दोस्ती थी। इसीलिए  वह शादी को लेकर तैयार नहीं थी। काफी समझाने के बाद वह शादी के लिए राजी हुई।तब शादी कराके उसकी विदाई करा दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड