पुलिस का खुलासा: सम्पत्ति के लिए बेटी ने पति संग संग किया अपने माता पिता की हत्या




सम्पत्ति की लालच में एक बेटी ने पति के साथ साथ मिल कर अपने माता पिता की हत्या कर दिया है पुलिस ने हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए बेटी और उसके पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जी हां घटना जनपद अयोध्या के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिबंश गांव में बीते 28 मई को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सम्पत्ति के लालच में बेटी और दामद ने ही मिलकर लोहे की रॉड और ईट से कूचकर हत्या को अंजाम दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हत्या की सूचना मृतक के दामाद राम सिंगार पुत्र धौताल निवासी खुर्रमनगर मिर्जापुर निमौली द्वारा दी गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक हृदयराम व उसकी पत्नी द्वारा अपनी सम्पत्ति अभियुक्तगणों को न देकर अन्यत्र बेचने के कारण बेटी कमलेश पत्नी रामसिंगार व उसके पति राम सिंगार ने हत्याकाण्ड की साजिश रची। 
योजना के अनुसार 28 मई की रात्रि में मृतक के घर पहुंचकर घटना को कारित कर फरार हो गये और स्वयं को बचाने की नियत से 30 मई को पुनः घटन स्थल पर आकर मुकदमा पंजीकृत कराने का षडयंत्र रचा, गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल सब्बल, ईंट व फुकनी व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। हत्याकाण्ड का खुलासा करने वाली पुलिस की टीम हत्याकाण्ड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पूराकलन्दर संतोष कुमार सिंह सहित थाने अन्य कर्मी शामिल रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई