एक ही दिन दो सगे भाईयों की मौत से मचा कोहराम, जानें मौत का क्या है कारण



यूपी के सीतापुर में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे परिवार को कोहराम मच गया। एक भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत हुई तो वहीं दूसरे भाई की सदमे के चलते हार्ट अटैक से मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्थाना मार्ग पर सुल्तानपुर की पुलिया के निकट आमने सामने से आ रही बाइक की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार टेड़वा निवासी सियाराम पुत्र बिहारी लाल उर्फ मिही लाल उम्र 50 वर्ष अपने दामाद विष्णु निवासी दौलतपुर उम्र 22 वर्ष के साथ रामकोट से टेड़वा अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ से एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें टेड़वा निवासी सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो जाने के बाद में वहां एकत्रित कुछ लोगों ने सियाराम समेत परिवारी जनों के साथ हाथापाई की, जिसके बाद परिवार वालों ने अपनी मोटरसाइकिल से सियाराम को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी।  तत्पश्चात सियाराम के शव को उसके पैतृक गांव टेडवा ले जाया गया। जहां पर भाई के शव को देखते ही दूसरे भाई शेर बहादुर पुत्र बिहारी लाल उम्र 45 वर्ष की भी हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार में अचानक 2 सगे भाइयों की मौत हो जाने के कारण परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 



Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

जनगणना-2027 की तैयारियों पर मंथन, 22 मई से शुरू होगा प्रथम चरण