भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ी है - गिरीश चन्द यादव



जौनपुर। भाजपा द्वारा संगठन की मजबूती के लिए आयोजित होने वाली मंडल कार्यसमिति के बैठको के क्रम में आज जनपद मुख्यालय पर नगर दक्षिणी कार्य समिति की बैठक होटल रिवर व्यू में आयोजित की गयी। बैठक के प्रथम सत्र में कार्यक्रम की शुभारम्भ राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव और मण्डल प्रभारी सुश्री खुशबू सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। 
बैठक को संबोधित करते राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिए एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कैडरबेस पार्टी है, पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करती रही हैं, साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जहां सड़कों पर उतरकर आमजन को महामारी के प्रति जागरूक बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन किया गया, वहीं नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया इतना ही नहीं वृद्धों, महिलाओं, असहायों, विकलांगों की टीकाकरण में मदद भी की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि संगठन और बूथ की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता संकल्प लेकर क्षेत्र के लिए काम करें उन्होंने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है, कार्यकर्ता और संगठन में अन्योन्याश्रय संबन्ध है दोनों एक दूसरे का पूरक है उन्होंने मण्डल के तमाम बूथ को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया वहीं उन्होंने कायकर्ताओं के साथ आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने  बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही जनता के बीच प्रभावशाली तरीके से पहुंचने के टिप्स दिए तथा पार्टी के जो अन्य कार्यक्रम तय किए गये है उसका विस्तार से चर्चा किये और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की जोर देकर उस पर विस्तार से चर्चा की। बैठक अमित श्रीवास्तव के अध्ययक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने की। उक्त अवसर पर जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, विनोद बैंकर, श्याम मोहन अग्रवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, विनय सिंह, धनन्जय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सतीश पाण्डेय, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, विकास शर्मा, आशीष गुप्ता, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, विपिन द्विवेदी, राजवीर सिंह राजा, अंजू पाठक, रागिनी सिंह, प्रीति गुप्ता, सारिका सोनी, मिलन श्रीवास्तव, रीता पटेल, शैल साहू, सीमा तिवारी, सविता मौर्या, विमला श्रीवास्तव, परविंदर सिंह चौहान, कमलेश निषाद, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, राजेश कनौजिया, पतंजलि पांडे, अरविंद गुप्ता, अजय सेठ, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, संदीप कुमार जायसवाल, सुशांत चौबे, विकास अग्रहरि, ऋषिकेश श्रीवास्तव, दीपांशु उपाध्याय, श्रवण मौर्य, राहुल निषाद, आलोक वैश्य, जगमेन्द्र निषाद, अतुल जायसवाल, विपिन सिंह, महेश गुप्ता, रत्नेश मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी गौरव जयसवाल, प्रशान्त विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह मेराज अहमद, आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार