महिलाओ के आत्मरक्षार्थ अब प्रत्येक कॉलेज में दिया जायेगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण - डीएम जौनपुर



जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा की सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्त बनाए जाने हेतु अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जनपद के प्रत्येक विद्यालय में टाइक्वांडो और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले की अपेक्षा समाज में अब महिलाओं की सोच में तेजी से परिवर्तन आया है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि जनपद की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। जनपद की महिलाओ के द्वारा हेल्पलाइन नंबर के अलावा ट्विटर, फेसबुक पर भी शिकायत की जाती है, जिसका जल्द से जल्द संज्ञान लेकर समाधान किया जाता है।
कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंकिता राज ने कहा कि महिलाओं को मन से मजबूत होना होगा और महिलाओं के साथ कुछ भी गलत हो रहा हो चाहे घर या बाहर, उन्हें किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। बल्कि उसका मुकाबला करना चाहिए कानून अब उनके साथ खड़ा है। 
अन्त में कॉलेज के प्राचार्य मो. कादिर ने सभी अतिथियों का सम्मान एवं अभिवादन करते हुए कार्यक्रम को आज के परिवेश में सार्थक बताया। इस कार्यक्रम में कालेज के छात्र एवं छात्राओ की उपस्थित महत्वपूर्ण रही है। 



 

Comments

Popular posts from this blog

लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी सकुशल निकला .जुलूस एसीपी थरवई सहित पुलिस फोर्स रही मौजूद

श्रावण मास तक मांस - मछली की दुकानें रखें बंद : इंस्पेक्टर थरवई अरविन्द कुमार गौतम