भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर,जानें क्या है मामला


उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रियंका गांधी ने 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली का आयोजन किया था।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ था लेकिन संबित पात्रा ने 14 अक्टूबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की नेता की उपस्थिति में केवल अजान कराई गई, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना में पहले सनातन धर्म, इस्लाम और फिर सिख धर्म से संबंधित प्रार्थना की गई थी। संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम