जूनियर हाईस्कूल प्रदेश पदाधिकारियों का शिक्षको ने किया सम्मान


जौनपुर। जनपद सीतापुर में आयोजित प्रान्तीय अधिवेशन में निर्वाचित प्रांतीय सदस्य डॉ संतोष कुमार तिवारी एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री,श्रीमती मंजु पांडेय का सम्मान आज मंगलवार को बीआरसी सिकरारा पर किया गया।सम्मान समारोह में बोलते हुए डॉ विजय बहादुर सिंह ने कहा कि जूनियर संगठन एक बीज से वट वृक्ष के रूप में आज छाया दे रहा है। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इन पदाधिकारियो के चयन से मंडल व जनपद का सम्मान ऊंचा हुआ है। जूनियर हाईस्कूल अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि जनपद से प्रांतीय सदस्य व संयुक्त मंत्री के चयन से हम प्रदेश में अपनी बातों को पहुंचा सकते है। मंडलीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा कि मंजिल में बहुत है कांटे संभल के चलना है।मृत्युंजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक ने कहा कि जनपद के द्वय लोगो के निर्वाचित होने से मंडल तक कि बातें सीधे प्रदेश तक पहुँचेगी।प्रांतीय सदस्य डॉ संतोष तिवारी ने कहा कि लीडर शिप में अगुवा के रूप में चयन से हम मंडल तक कि समस्याओ को प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा जी तक पहुंचाते रहेगे और सभी लोगो के  सहयोग का आश्वाशन  देते है। मंजु पांडेय ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।सम्मान समारोह में अनुपम श्रीवास्तव संगठन मंत्री, मन्द्रिका मौर्य,सीमा उपाध्याय,रागिनी,रविप्रकाश मिश्रा, नरेंद्र यादव,अनंत यादव,डॉसतीश सिंह ,राजेन्द्र प्रताप,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश चतुर्वेदी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

*कलश यात्रा के दौरान चैन चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार*