तानाशाही एवं कर्मचारी उत्पीड़न के विरुद्ध डाक कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन


जौनपुर। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज 03 जनवरी 2022 को प्रशासनिक उत्पीड़न तथा तानाशाही के विरुद्ध प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर भोजनावकाश के बाद सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन किया गया। मुख्यालय के साथ जनपद के अधिकांश डाकघरों में धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ। मांग थी कि हमारे केंद्रीय नेतृत्व जनरल सेक्रेटरी कामरेड आर एन पाराशर को सेवानिवृत्त के 2 दिन पूर्व गलत तरीके से दिए गए आरोपपत्र को वापस लिया जाए अन्यथा हम सभी कर्मचारी लंबे समय तक धरना प्रदर्शन वह हड़ताल पर जा सकते हैं प्रधान डाकघर जौनपुर के साथ-साथ जौनपुर मंडल के अधिकांश डाकघरों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और यदि हमारी बात नहीं सुनी गई यह धरना प्रदर्शन आगे जारी रहेगा धरने में प्रमुख रूप से सभाजीत पाल अध्यक्ष पी थ्री, राम उजागर यादव मंडली सचिव, हरिशंकर यादव मंडली सचिव पी4 व प्रांतीय संगठन मंत्री पी4, राजेश सिंह सचिव ग्रामीण डाक सेवक, दिवाकर सिंह सचिव अध्यक्ष ग्रामीण डाक सेवक, श्रवण कुमार मिश्रा अध्यक्ष पी4 सहित प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारीगण धरना प्रदर्शन में भाग लिये। 


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम