उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष आर एन सिंह के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब के लोंगो ने व्यक्त किया शोक



जौनपुर। मुंबई में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष एवं एमएलसी तथा हमारा महान अखबार के संरक्षक आर एन सिंह का गोरखपुर में हृदयाघात से हुए निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके निधन को उत्तर भारतीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
आर एन सिंह के निधन की खबर आते ही जौनपुर प्रेस क्लब ने जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य की अध्यक्षता में एक शोक सभा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि स्व आर एन सिंह का गहरा लगाव जनपद जौनपुर से रहा है। वह अपने जीवन काल तक मुम्बई में हमेशा उत्तर भारतीयो के सम्मान स्वाभिमान के लिए संघर्ष करते रहे। आज अब उनकी कमी उत्तर भारतीय समाज को खलेगी इस क्षति को अब पूरा नहीं किया जा सकेगा। क्रूर काल ने हमारे बीच से एक महान समाज सेवी को छीन लिया है जो दुखद है।ईश्वर इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति उनके परिवार को प्रदान करे।
शोक सभा में जौनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शम्भुनाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कान्त पान्डेय, उपाध्यक्ष गण फूलचन्द यादव, बृजेश यदुवंशी, वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दूबे, कोषाध्यक्ष आशीष पान्डेय, मंत्री मो अब्बास, दीपक सिंह रिंकू, अवधेश तिवारी, दिवाकर दूबे,सरस सिंह, छोटेलाल राजपूत, रजनीश शुक्ला, श्वेताभ पान्डेय, मंगला प्रसाद तिवारी, दीपक मिश्रा, आसिफ खान ,सुनील मिश्रा आदि आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे और मृत आत्मा की शान्ति के दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त