ईडी केन्द्र सरकार के इशारे पर पालिटिक्सियन लोंगो को परेशान कर रही है- अखिलेश यादव


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जौनपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईडी केन्द्र सरकार के इशारे पर पालिटिक्सियन लोंगो को परेशान करने का एक साधन बन गयी है। केन्द्र सरकार विपक्षी नेताओ के खिलाफ ईडी का जम कर उपयोग कर रही है। क्या ईडी सरकार के भ्रष्टाचार की भी जांच करेगी। बुन्देलखण्ड की परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है उसकी जांच ईडी क्यो नहीं करती है। कांग्रेस की नेता सोनियां गांधी जी को ईडी द्वारा खासा परेशान कराया गया है।
ओमप्रकाश राजभर को लेकर सवाल करने पर कहा कि अभी तक सपा जहां जिससे भी गठबंधन की वहां पैसे लेकर टिकट देने का खेल नहीं हुआ लेकिन सुभासपा से गठबंधन के बाद इस दल के नेतृत्व द्वारा पैसे लेकर टिकट बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी। ओमप्रकाश राजभर के अन्दर इस समय किसी और की आत्मा प्रवेश कर गयी है इसलिए वह अपने में नहीं है। भाजपा तो डिवाइड एन्ड रूल के सिद्धांत पर काम कर रही इसके तमाम उदाहरण है। महाराष्ट्र बंगाल दिल्ली की घटनायें साफ कर रही है। भाजपा के दबाव में राजभर भी राग अलाप रहे है।


शिवपाल यादव की चर्चा पर कहा चाचा है और चाचा रहेगे उनको स्वतंत्र कर दिया जहां जाना चाहे जा सकते है। हां इतना जरूर है कि उनकी अपनी पार्टी है उसे मजबूत करके लोहिया और समाज वाद के सपने को पूरा कर सकते है। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा को खुश रखने वाला स्वतंत्र हो कर घूम सकेगा। मंहगाई के सवाल पर कहा कि भाजपा हटाओ मंहगाई स्वयं चली जायेगी। कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो दूध दही मक्खन पर जीएसटी टैक्स लगा रही है। सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ को चढ़ने वाले दूध को खरीदने के लिए टैक्स देना होगा। यूपी सरकार भी इसमें शामिल है। अभी एक आंकड़ा आया है 22 लाख करोड़ लोंगो ने फार्म भरा और नौकरी महज चन्द लाख लोगो को मिली है।
पूर्वांचल का नौजवान भारत माता की सेवा के लिए दिन रात मेहनत करता और केन्द्र सरकार अग्निपथ के नाम नैजवानो को ठगने का काम कर रही है नौजवानो ने विरोध किया तो फर्जी मुकदमों जेल के अंदर ठूस दिया गया है। समाज वादी पार्टी तो लगातार अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है युवाओ को चाहिए लगातार विरोध करे। भाजपा धर्म के नाम पर लोंगो को गुमराह कर रही है। एक सवाल के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा कि 2024 में सपा भाजपा का जम कर मुकाबला करेगी और सफाया करके दम लेगी। सपा का कार्यकर्त्ता हतास निरास नहीं होता बल्कि संघर्ष करता है। उप चुनाव में रामपुर और आजमगढ़ के परिणाम के सवाल पर कहा 2024 में पता चल जायेगा कि क्या होगा।
लखनऊ से चार्टर विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वाराणसी के सपा नेताओं से थोड़ी देर मुलाकात कर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। वह स्व. हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए खुआवां गांव मड़ियाहू पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में भाग लेकर  सपा प्रमुख तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हों गये। पूरे कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष के साथ-साथ
मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, किशन दीक्षित, केराकत विधायक तूफानी सरोज, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व प्रत्याशी कैंट पूजा यादव,आशुतोष सिन्हा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया