रिक्शा चालक का खतरनाक कदम मामूली विवाद में ईंट से कूच कर, कर दी अपने साथी की हत्या, हुआ गिरफ्तार



गुरुवार को मामूली विवाद में रिक्शा चालक ने साथी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ देर बाद ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मृतक इमामुल खान साथी ई रिक्शा चालक शमशेर के साथ क्राइस्ट चर्च स्कूल के बाहर मौजूद था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शमशेर ने पास में पड़ी ईंट से कूचकर इमामुल की हत्या कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी