प्रो. रमेश मणि त्रिपाठी कला संकाय के संकायाध्यक्ष नामित



जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश मणि त्रिपाठी को कला संकाय का संकाय अध्यक्ष नामित किया गया है। यह  नियुक्ति चक्राक्रम और वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इस आशय का पत्र कुलपति के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके पूर्व प्रोफेसर त्रिपाठी को एनसीसी का डीजी अवार्ड में मिल चुका है। वर्तमान में वह विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य एवं कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य भी हैं। इसके  पूर्व विश्वविद्यालय की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के समन्वयक भी थे। और उन्होंने पारदर्शी ढंग से पूरे प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को अंजाम दिया। प्रो. त्रिपाठी की सक्रियता को देखकर विश्वविद्यालय लगातार महत्वपूर्ण समितियों में उन्हें नामित करती आई है। गत सत्र में  बीएड  की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में विश्वविद्यालय के नोडल कोआर्डिनेटर भी रह चुके है

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि