किराए के मकान में चलता था देह व्यापार का कारोबार, महिला पुरुष आठ गिरफ्तार


भगवान राम की नगरी अयोध्या में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। पहले कौशलपुरी कालोनी में एक महिला को पुरुष के साथ पकड़ा गया। उस महिला से पूछ-ताछ के बाद देवकाली स्थित सरस्वती पुरम कालोनी में भी छह लोगों को पकड़ा गया।
इस गिरोह की सरगना सोहावल की एक वृद्ध महिला है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में बिहार और देवरिया की भी महिलाएं शामिल हैं। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। यह धंधा किराए के कमरे में संचालित हो रहा था। भवन स्वामी को भ्रम में रखकर महिला करीब दो वर्षों से देह व्यापार कराती रही।

Comments

Popular posts from this blog

लापता युवती का कुएं में लाश मिलने से हड़कम्प ,खेतासराय निवासी प्रेमी अतुल गौतम गिरफ्तार ,परिजनों में मचा कोहराम , मुकदमा दर्ज

जौनपुर शोकाकुल : विधायक लकी यादव की बहन कंचन यादव का निधन

थरवई पुलिस टीम द्वारा लुट के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार