विवाहित पुरूष कुंवरा बनकर रचाई दूसरी शादी,अब पहुंचा जेल की सलाखों के पीछे जानें पूरी कहांनी

जौनपुर। थाना खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा गांव में तीन बच्चों के पिता ने खुद को अविवाहित बताकर तीन बच्चों की मां से शादी कर ली और पंजाब में जाकर रहने लगा। कुछ दिनों बाद नहीं लौटने पर पत्नी गांव पहुंची तो पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा। उसने पुलिस ने रविवार को दूसरी पत्नी की शिकायत पर परिवार के पांच लोगों के खिलाफ तथ्य छिपाकर व महिला उत्पीड़न, सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर पति का चालान कर दिया।
गांव निवासी संतोष प्रजापति का विवाह दस वर्षों पूर्व सीमा के साथ हुआ था। दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ता बढ़िया से चल रहा था। संतोष की रिश्तेदारी इसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में है। जहां वह अक्सर जाया करता था। इसी बीच उसकी नजर विवाहिता अनीता देवी से लड़ गई। अनीता भी तीन बच्चों की मां थी। उसका पति परदेश में था। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा। फिर वे एक साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे। 16 मई 2018 को दोनों घर से भागकर न्यायालय में शादी कर पंजाब चले गए। वहां एक चाय-नाश्ता की दुकान खोल दोनों पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस बीच अनीता की कोख में चार माह का बच्चा भी आ गया।
आरोप है कि एक पखवारा पूर्व संतोष पंजाब से भागकर गांव आ गया। यहां आकर अपना फोन भी बंद कर लिया। सप्ताह भर इंतजार के बाद अनीता भी गांव आ गई। खोजते हुए वह जब संतोष के घर पहुंची तो वहां उसके तीन बच्चे, पत्नी व परिवार को देख सन्न रह गई। आपस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अनीता का आरोप है कि पति के अलावा उसके ससुर अशोक प्रजापति, सास सुकलेमा, पहली पत्नी सीमा तथा देवर पंकज ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। वह आजमगढ़ जिले में अपने मायका में रह रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पति को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश