कपड़े की दुकान पर छूट नही मिली तो बम फोड़कर फैलाये दहशत अभ गिरफ्तार गये जेल


प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चिनहट में चार युवकों को कपड़े खरीदने के दौरान 300 रुपये की छूट नहीं मिली तो दुकानदार से विवाद हो गया। युवकों ने दुकान बंद होने के बाद देसी बम से हमला कर दहशत फैला दी। पड़ोसियों से दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी चिनहट निवासी सुमित मौर्या, आदित्य तिवारी, मोनू शुक्ला और बीबीडी निवासी गगन सिंह है। आरोपियों के पास से 25 सुतली बम बरामद हुए हैं। 
आरोपियों ने एक व्यक्ति का नाम बताया है, जिससे वह बम खरीदते हैं। उसकी तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। बुद्ध विहार कालोनी निवासी मोनिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह घर पर थे। तभी इलाके के लोगों से पता चला कि मल्हौर रोड स्थित उनकी कपड़े की दुकान पर कुछ लोगों ने देसी बम फेंक दिया है। 
डीसीपी ने बताया कि चिनहट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में चारों को सीसी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोनिस की दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए गए थे। 
कपड़ों की कीमत एक हजार रुपये थी, लेकिन वह लोग 700 रुपये दे रहे थे। मोनिस ने कपड़े देने से मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। इसके बाद वह लोग वहां से निकल गए और देर रात साथियों के साथ पहुंचे और देसी बम से हमला कर फरार हो गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि