चार सड़क परियोजनाओं का राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया शिलान्यास

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत चार सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लाखों रुपये है। जिनमें प्रमुख रूप से—

  • वार्ड नं. 1 सरवरपुर : दिनेश के मकान से रमेश चन्द्र के मकान होते हुए राकेश गब्बर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण (अनुमानित लागत ₹15.07 लाख)।
  • वार्ड नं. 4 बभनौटी : जे.बी. मार्ट से इस्लाम के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण (अनुमानित लागत ₹70.94 लाख)।
  • वार्ड बभनौटी : भगवानदास के मकान से रोहित यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण (अनुमानित लागत ₹7.11 लाख)।
  • वार्ड नं. 1 सरवरपुर : जिलेदार के मकान से सुबेदार के मकान तक तथा कुमार के मकान से शोभनाथ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण (अनुमानित लागत ₹12.76 लाख)।

शिलान्यास समारोह में मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा, जगदम्बा पांडेय, डॉ. रामसूरत बिंद, संजय विश्वकर्मा, गजेन्द्र पांडेय, मनीष गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*