सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली भव्य “एकता यात्रा”, जौनपुर में जगह-जगह हुआ स्वागत
यात्रा राजहंस से कुत्तूपुर चौराहे होते हुए शंकरमंडी स्थित विष्णु मोटल पहुंची, जहां नगर उत्तरी मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और ढोल-ताशे के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कोतवाली चौराहे पर महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ और हरेराम केसरवानी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर यात्रा का अभिनंदन किया।
कोतवाली से आगे बढ़ते हुए उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक सिंह, रानू सिंह, जैकी साहू, प्रदीप सिंह और सर्वेश जायसवाल के संयोजन में व्यापारियों ने माल्यार्पण एवं छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
चाहरसू चौराहे पर प्रतिष्ठित व्यवसायी नन्हे लाल वर्मा, अजीत सोनी, विष्णु सोनी और मनीष सोनी ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ओलंदगंज पहुंची जहां नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष डॉ. कमलेश निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की।
जोगियापुर में निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
एकता यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। यहां सबसे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा पर राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण किया।
सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल की संगठन क्षमता और दूरदर्शिता ने भारत को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने सरदार पटेल को हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद सिंह ने एकता यात्रा को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की बात कही, जबकि पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ. रामसूरत मौर्या, काली प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अजय सिंह, अंजना, माधुरी गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
Comments
Post a Comment