Posts

अपहरण और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में निरूद्ध धनन्जय सिंह के साथी को मिली जमानत

Image
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अपहरण व रंगदारी के मामले में धनंजय के सहयोगी विक्रम सिंह को आज अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने जमानत दे दिया है। जमानत के लिए बहस में मुकदमा  वादी अभिनव सिंघल का मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान का हवाला दिया गया जिसमें वादी एफ आई आर में लगाये आरोप से   मुकर गया है और कहा कि आरोपियों ने न तो उसका अपहरण कराया न ही रंगदारी मांगी और न कोई धमकी दी गई। इसी को आधार मानकर  कोर्ट ने जमानत दे दिया है । हलांकि की इसी घटना में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत याचिका हाईकोर्ट में लम्बित है। घटना से मुकरने का हलफनामा और पहले कोर्ट में दाखिल हो गया होता तो उन्हें हाई कोर्ट न जाना पड़ता।     लेकिन धनंजय के जमानत याचिका पर बहस के पहले  यह प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकी और जमानत निरस्त हो गई।धनंजय की हाई कोर्ट में जमानत पर सुनवाई 27 जुलाई को है। बतादे 10 मई 2020 को नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने अपहरण व रंगदारी की एफ आई आर धनंजय व विक्रम के खिलाफ दर्ज कराया था तब से दोनों जेल में है। जमानत के बाद व...

शहर कांग्रेस की कमेटी घोषित नये पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Image
 जौनपुर।  शहर कांग्रेस  कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला द्वारा प्रदेश से अनमोदित शहर कमेटी की घोषणा किया गया  इस अवसर पर बरिष्ट कांग्रेसी नेता राकेश उपाध्याय के मौजूदगी में कांग्रेस के जुझारू नेता राकेश सिंह डब्बू द्वारा सभी नव चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया कि  2022 में प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के सपनों को पूरा करने के लिए पूरे तन मन से अभी से लग जाना है । शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची में कोषाध्यक्ष सूर्यमणि सोनी,  उपाध्यक्ष- गौरव सिंह सनी, मुफ्ती हासिम मेहदी, बाढू राम, श्रीमती समीम आरा खान ,महासचिव- राजन तिवारी एडवोकेट ,संदीप चौरसिया,सैयद हसन मेहंदी, अमीश श्रीवास्तव,  सचिव-  शोभित श्रीवास्तव,हाजी अवि  वकास, फरमान हैदर, डा शिवराय, अमर पांडे, बिलाल नदीम, चंद्रप्रकाश मौर्य, अशरफ़ अली,  भृगुनाथ  रावत, धीरेंद्र गौड़, जैगम अब्बास,मुरली धर बिन्द शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बनाए गए । और  सम्मान समारोह में जिला...

सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है सरकारी अनुदान

Image
जौनपुर।  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई औद्योगिक मिशन की बैठक में  जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सब्जी की खेती पर 20,000 रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा। जिला औद्योगिक मिशन योजना के तहत पहली बार सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार/शासन के कुल लागत प्रति हेक्टेयर रुपया 50000 का 40 प्रतिशत अनुमन्य सहायता रु 20,000 अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। आम की बागवानी पर रु0 7600, अमरुद में रू0 11,502, केला में रू0 30728 प्रति हेक्टेयर अनुदान देय है। ग्रीन हाउस, पाली हाउस वर्मी कंपोस्ट यूनिट, मौनपालन, पैकहाउस, ट्रैक्टर 20वीएचपी, तक पावर ट्रीलर, लोकास्ट प्रिजरवेसन यूनिट पर 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। सिंचाई के लिए ड्रिप/स्प्रिकलर सिस्टम पर लघु सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत तक तथा सामान्य कृषकों को 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। जिलाधिकारी ने जिला औद्योगिक मिशन एवं पीएमकेएववाई योजना में वर्ष 2020-21 के अंतर्गत समस्त औद्योगिक कार्यक्रमों तथा सिंचाई संयंत्रों पर अनुमन्य सहायता को पंजीकृत किसानों में नियम संगत योजना का शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ण करने का निर्दे...

जाने कौन है सुप्रीम कोर्ट द्वारा विकास दूबे एनकाउन्टर की जांच के लिए नियुक्त आयोग के सदस्य

Image
कानपुर के दुर्दांत अपराधी  विकास दुबे के एनकाउंटर मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करे कि राज्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। कोर्ट ने जांच कमेटी को आदेश दिया कि इस पूरे मामले की जांच कर दो महीने में रिपोर्ट दें। जांच कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस बीएस चौहान और यूपी के पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता को भी रखा गया है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने जांच समिति को भी अप्रूवल दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी को एक हफ्ते में गठित करने को कहा है। कोर्ट ने ये भी कहा कि सचिव और अन्य अधिकारी केंद्र सरकार मुहैया कराएगी। दो महीने में आयोग अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगा। आयोग हर पहलू पर गंभीरता से जांच करेगा। बताते चलें कि पूर्व में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा था कि जांच कमेटी में जस्टिस बीएस चौहान और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता को शामिल किया जाएगा। जस्टिस चौहान ही समिति की अध्यक्षता भी करेंगे। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने इस जांच कमेटी को दो महीने में जांच पूरी कर...

सावधान:योगी जी हुए शख्त बकरीद पर किया ये काम तो होगी कड़ी कार्रवाई

Image
 लखनऊ: योगी सरकार ने एक बार फिर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना संकट के बीच आगामी एक अगस्त को होने वाले मुस्लिम समाज के बकरीद के पहले योगी सरकार ने गाइड लाइन जारी कर सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चक चौबंद रखने को कहा है। इस परिपत्र में कहा गया है कि सरकार ने कोरोना के संक्रमण के डर से सभी धार्मिक स्थलों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक, किसी भी धार्मिक स्थल में सामूहिक रूप से भीड़ इकट्ठा न की जाए। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की तरफ से जारी इस परिपत्र में सांप्रदायिक भावनाओं का भी ध्यान रखने के लिए बोला गया है। पत्र में यूपी के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि कुर्बानी के दौरान गोवंश की हत्या से कई बार पहले भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए। अन्य बिंदुओं के अलावा परिपत्र में ये भी कहा गया, ‘पुलिस लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करे। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखें। साथ ही भ्राम...

आज कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या ने पिछले सभी आंकड़ों को ध्वस्त कर दिया जिले की संख्या पहुंची 1116

Image
 जौनपुर । जनपद में पिछले सभी आंकड़ों को ध्वस्त करते हुए आज जौनपुर में जबरदस्त कोरोना बम का विस्फोट हुआ है जिससे जहां  जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक सकते में आ गया है वहीं पर जनपद की आवाम भी भयभीत हो गयी है। अब कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपने गिरफ्त में लेने लगा है। आज 124 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी के उपचार में लग गयी है।  सरकारी आंकड़े के अनुसार जनपद में अब तक कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 1116 पहुंच गयी है। अभी तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 16मरीजों की मौत हो चुकी है ।आज कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये गये मरीजों में थाना मड़ियाहूं  के 8 पुलिस कर्मी है तो केराकत थाने के 3 और खेतासराय थाने के 3 पुलिस कर्मी शामिल है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण जो भी हो लेकिन इस संक्रमण ने आम जन मानस के बीच में खासा दूरियाँ बढ़ा दिया है। हर आदमी एक दूसरे से मिलने से परहेज कर लिया है । आज कोतवाली पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का काम किया गया। इस टीम का दाय...

उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों ने बताया सतहरिया की समस्याएं, डीएम ने खराब सड़कों को जल्द बनाने का दिया निर्देश

Image
जौनपुर । जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया की समस्याओ अवगत कराया गया । उद्यमी एवं इन्डियन इन्डस्ट्री एशोसियेसन के अध्यक्ष ने बताया कि सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें अत्यंत खराब हो गई है, जिसमें 11 नंबर की सड़क कुछ समय पहले बनी थी जो कि अब बहुत ही खराब स्थिति में है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आर.ई.एस.को 15 दिन के अंदर अच्छी सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि आर.ई.एस.द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया की बनाई गई सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर जिला उद्योग एस एस रावत को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल एरिया में जिन लोगों ने प्लाट लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई है अथवा रजिस्ट्री कराकर उस पर इंडस्ट्री नहीं स्थापित की है उनको नोटिस देकर अगले 15 दिन में बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें जिसमें लिखित रूप से इंडस्ट्री स्थापित न करने का कारण बताएं। जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि इंडस्ट्री में कार्य करने व...