नई शिक्षा नीति पर 11 सितंबर को व्याख्यान देंगे कई कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में 11 सितंबर शुक्रवार को अपराह्न 12:00 बजे "नई शिक्षा नीति 2020 : चुनौतियां एवं अवसर" पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं बीज वक्ता पीयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के पूर्व कुलपति मनोज दीक्षित और जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय होंगी। वेबिनार की मुख्य संरक्षक कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य होंगी। वेबिनार के अध्यक्ष प्रोफेसर बीबी तिवारी सह अध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी और संयोजक राजकुमार हैं। इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय मीडिया सेल ने दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जलालपुर में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, 7 माह की गर्भवती समेत 5 घायल