भ्रामक खबरों से डरने की जरूरत नही है- अमित तिवारी


जौनपुर । जनपद की प्रतिष्ठित शक्तिपीठ मां शीतला चौकिया में एनआईओएस डीएलएड शिक्षक संघ जौनपुर की एक बैठक नितेश साहू की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि अन्य जिले से भी शिक्षक गण सम्मिलित हुए। उपस्थित सदस्यों ने आपस में विचार-विमर्श करके कुछ बिंदुओं पर सहमति जताई है तथा संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
वही एनआईओएस डीएलएड शिक्षक संघ जौनपुर उत्तर प्रदेश  एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली अग्रणी संस्था है। संस्था के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा की हम सभी को भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।  शासन अच्छा निर्णय लेगी जिससे भविष्य में कोई समस्या नहीं होगी अगर शासन कोई गलत निर्णय लेगी तो हमलोग शान्ति के साथ एक बड़ा आदोंलन करेंगे । जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने बैठक में सम्मिलित होने वाले  शिक्षकों नितेश साहू, चंदन साहू ,अभिलेश यादव , विनोद पाठक,अभिषेक यादव, कृष्णकांत यादव तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला