राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव के जन्मदिन पर आज बधायियों का लगा तांता



जौनपुर। प्रदेश सरकार के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री एवं जौनपुर सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गिरीश चन्द यादव के जन्मदिन पर आज बधायियों का तांता लगा रहा। शहर विधानसभा क्षेत्र की आवाम सहित जनपद के प्रबुद्ध जनो एवं भाजपा के लोगों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने  राज्यमंत्री श्री यादव जी को बधाई ज्ञापित करते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना किया और शतत जनता की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है। 
जन्मदिन की हार्दिक बधाई ज्ञापित करने वालों में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों के साथ बरिष्ट पत्रकार पंडित चन्द्रेश मिश्रा, जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, विधि विभाग के डीन रहे डा पीसी विश्वकर्मा, टीडी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा बीके सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह,  भाजपा नेताओं में पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ब्रम्हेश शुक्ला, अजय कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री  अशोक मौर्य,  जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपनी शुभकामनायें देते हुए राज्य मंत्री श्री यादव को एक सफल एवं विकासोन्मुखी नेता बताया है साथ ही राज्य मंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला