इंसान से अधिक जानवर होते है एहसान मन्द, एक महिला को लंगूर ने कैसे किया प्यार



इंसान और जानवरों का रिश्ता निराला होता है जहां बिना भाषा के भी प्रेम और लगाव के चलते दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसके अलावा किसी के प्रति कुत्तों या बंदरों की वफादारी के कई किस्से हमें सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला जहां एक बीमार और से मिलने कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि एक लंगूर आया। ये बेहद अजीब है लेकिन सामने आया इसका वीडियो हैरान कर दे रहा है।
दरअसल, महिला हर रोज लंगूरों को खाना खिलाया करती थी लेकिन उम्र ढलने से बीमार पड़ने के चलते वह कुछ दिनों से ऐसा नहीं कर पा रही थी। वहीं लंगूरों को भी जब वह कई दिन नजर नहीं आई तो उनमें से एक महिला की खोज खबर लेने उसके घर, बल्कि उसके बिस्तर तक पहुंच गया।
इसके बाद का नजारा देखकर कोई भी रो देगा। ये लंगूर लेटी हुई महिला के पास आकर उसे गले लगाता है और उसके सिर पर हाथ फेरता है, बिल्कुल इंसानों की तरह जैसे वह उसका बेटा हो। वहीं महिला भी उसे उसी प्यार से गले लगाती है। 



Comments

Popular posts from this blog

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय दो दिन बंद

*जौनपुर में कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदले*

होटल रिवर व्यू में जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय कपिल देव मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा