शिवपाल उवाच: सपा के साथ मिलकर 2022 विधानसभा का चुनाव लड़ेगी प्रसपा, जानें क्या है रणनीति



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, और इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। यह बातें उन्होंने अलीगढ़ में स्थित शमशाद मार्केट में एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान करें। कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने की हमारी पूरी तैयारी है।

देश के पूरे 75 जिलों में हमारा संगठन बनकर तैयार हो गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ जाधव मुसलमान सहित विभिन्न वर्गों के लोग भी जुड़े हैं जिससे पार्टी को मजबूती मिली है। कहा कि 2017 कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अगर मुझे साथ लेकर चलती तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि 3 प्रदेशों में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। विघटन की वजह से सपा को 3 प्रदेशों  मे मुंह की खानी पड़ी। कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है जो ठीक नहीं है।


भाजपा सरकार प्रदेश में इकबाल खो चुकी है। नौकरशाहों के बल पर चलने वाली सरकार से सिर्फ जनता ही नहीं सरकार के नुमाइंदे भी दुखी है। कहा कि प्रदेश में ला एंड आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त  हो चुकी है। लूट हत्या बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार पूरे प्रदेश की जनता और हर वर्ग के लोग परेशान हैं। चचा जान और अब्बा जान पर कहा कि यह दो यह शब्द सम्मान सूचक शब्द है, इसका किसी को मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड